नव संवत्सर 2083 की पूर्व संध्या पर तमसा तट दीपों से हुआ आलोकित, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सूर्य को अर्घ्य

आजमगढ़। नव संवत्सर 2083 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर संस्कार भारती आजमगढ़ द्वारा मां तमसा के तट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया। इस अवसर पर 1008 दीपों से गौरीशंकर घाट आलोकित हो उठा, जिससे वातावरण आध्यात्मिक आभा से भर गया।पूर्व संध्या पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर का वैदिक विधि से पूजन कर अर्घ्य दिया गया। वहीं, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की प्रातः गौरीशंकर घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य एवं प्रणाम कर हिन्दू नव संवत्सर का स्वागत शंखध्वनि, आरती और पूजन के साथ किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता अखिलेश मिश्र ‘गुड्डू’ उपस्थित रहे। उपस्थित जनों के माथे पर चंदन का टीका लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद संस्कार भारती के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नगर के मुख्य चौक पर पहुंचकर “नव संवत्सर मंगलमय हो” का बैच लगाकर एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के संयोजक सुनील कुमार मिश्र एवं डॉ. पूनम तिवारी तथा सहसंयोजक मधु अस्थाना एवं अंजली बरनवाल रहीं। इस अवसर पर फ्यूचर डांस एकेडमी, आजमगढ़ के कलाकारों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।अध्यक्षीय संबोधन में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद अग्रवाल ने कहा कि जहां-जहां संस्कार भारती कार्यरत है, वहां हिन्दू नववर्ष का स्वागत विशेष विधि से किया जाता है। उन्होंने बताया कि पूर्व संध्या पर डूबते सूर्य को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अर्घ्य एवं दीपदान किया जाता है तथा अगले दिन प्रातः उगते सूर्य को अर्घ्य देकर नव संवत्सर का स्वागत किया जाता है, जो अत्यंत अद्वितीय एवं सुखद परंपरा है। उन्होंने नूतन वर्ष पर विश्व के मंगल और कल्याण की कामना की।अंत में आर्यमगढ़ अध्यक्ष एवं प्रांत मंत्री डॉ. डी.पी. तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विजयेंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर पर मंत्री शरद चंद तिवारी, कोषाध्यक्ष अरविंद बरनवाल, डॉ. डी.पी. अस्थाना, सुभाष चंद गुप्ता, उपाध्यक्ष आशीष गोयल, भारत भूषण तिवारी, अभय दत्त गोंड, अजय अग्रवाल, चण्डिका नंदन सिंह, मनोज अस्थाना, विनय गुप्ता, विशाल उपाध्याय, गौरव मिश्र, राजेश रंजन, मुंशी निषाद, धर्मवीर चौहान, जया विजेंद्र श्रीवास्तव, मधु अस्थाना, कनक लता तिवारी, सविता मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *