नवरात्रों के पावन अवसर पर बाबा डंडे वाले आश्रम में भंडारा आयोजित

मंडावर । क्षेत्र के गांव मीरापुर खादर में स्थित प्राचीन शास्त्री बाबा डंडे वाले आश्रम पर नवरात्रों के उपलक्ष्य में एक विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। आश्रम के पुजारी प्रलाद गिरी महाराज ने गांव की सभी कन्याओं को माता के चरणों में पूजन कराया। कन्याओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजन के उपरांत सभी कन्याओं को प्रसाद वितरित किया गया तथा भोजन भी कराया गया। कार्यक्रम में गांव की महिलाएं और बच्चियां बड़ी संख्या में शामिल हुईं। इस अवसर पर पुजारी प्रलाद गिरी महाराज ने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति की उपासना का पर्व है। छोटी कन्याओं के रूप में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करना अत्यंत शुभ और पुण्यदायी है। उन्होंने सभी भक्तों से आह्वान किया कि नवरात्रों के दौरान अधिक से अधिक माता की आराधना करें और सात्विक जीवन जीने का संकल्प लें।आश्रम परिसर में इस कार्यक्रम को लेकर भक्ति और श्रद्धा का वातावरण रहा। स्थानीय लोगों ने इस आयोजन की सराहना की और इसे गांव में सकारात्मक सांस्कृतिक गतिविधि बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *