थाना दिवस पर डीएम व एसपी सिटी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

सहारनपुर। थाना दिवस के अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी अरविंद कुमार चैहान एवं पुलिस अधीक्षक सिटी व्योम बिंदल ने थाना जनकपुरी पहुंचकर जनसुनवाई की और फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक को त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा प्रत्येक मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनसुनवाई के बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सिटी ने थाना परिसर का निरीक्षण किया।read more:https://pahaltoday.com/census-of-india-will-be-digital-in-2027-in-bhadohi/ इस दौरान थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने अभिलेखों को अद्यतन रखने, कार्यालय व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने तथा थाना परिसर में स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक सिटी व्योम बिंदल ने थाना स्टाफ को निर्देशित किया कि थाना आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यशैली ऐसी होनी चाहिए जिससे आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हो। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण पर बल दिया। साथ ही थाना परिसर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर थाना प्रभारी जनकपुरी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *