जैदपुर-बाराबंकी। हनुमान जयंती के अवसर पर श्री राम जानकी बालाजी महाराज संगत मंदिर प्रांगण में आयोजित भव्य जागरण, कीर्तन और भंडारे में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्री बालाजी युवा सेवा समिति के तत्वावधान में हुए इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।स्वरांजलि जागरण पाटÊ, कानपुर के कलाकारों सनी सरताज़, आयशा माही, अनुज अवस्थी और सरगम कुमारी ने भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को सराबोर कर दिया। “राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना” जैसे गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।
कार्यक्रम में सजे बालाजी महाराज के दिव्य दरबार और माँ दुर्गा व श्रीराम की आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रातः पूजा-अर्चना और आरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस प्रशासन और साफ-सफाई में नगर पंचायत का योगदान सराहनीय रहा।