दिल्ली में शातिर वाहन चोर अंकित गिरफ्तार, तीन चोरी की गाड़ियां बरामद

नई दिल्ली । उत्तर-पूर्वी दिल्ली पुलिस ने मंडोली निवासी अंकित नामक एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने नंद नगरी में जाल बिछाकर उसे चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मंडोली निवासी अंकित के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके पास से चोरी के तीन वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि नंद नगरी में एक वाहन चोर आने वाला है। डी-1 पार्क के पास पुलिस ने जाल बिछाया। एक संदिग्ध युवक को काले रंग की मोटरसाइकिल पर आते हुए पुलिस ने रोका। पूछताछ में पुलिस ने जब उससे मोटरसाइकिल के कागजात मांगे तो वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। जांच करने पर पता चला कि मोटरसाइकिल नंद नगरी थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपित ने वाहन चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो और गाड़ियां बरामद कीं, जो जाफराबाद और नंद नगरी थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित पहले भी हथियार अधिनियम से जुड़े एक मामले में शामिल रह चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *