सवर्ण समाज के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

लखनऊ: अखिल भारतीय ब्रह्म समाज के राष्ट्रीय महामंत्री देवेन्द्र शुक्ल जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रक्षामंत्री भारत सरकार एवं सांसद लखनऊ राजनाथ सिंह जी से दिल्ली में भेंट करके यूजीसी गाइडलाइन पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे वापस लेने हेतु एक ज्ञापन दिया। राजनाथ सिंह जी ने पूरा भरोसा दिलाया कि यूजीसी गाइडलाइन पर सरकार भी चिंतित है और सवर्ण समाज के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।read more :https://pahaltoday.com/sampoorna-samadhan-diwas-was-organized-under-the-chairmanship-of-dm/
उन्होंने स्पष्ट कहा कि मैं लखनऊ सहित देश के समस्त सवर्ण समाज को आश्वस्त करता हूं कि यूजीसी गाइडलाइन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय आय व्यय निरीक्षक आशुतोष मणि त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष शेष नारायण पाण्डेय, दिल्ली प्रदेश के महासचिव रवि तिवारी, श्री हिमांशु कुमार त्रिपाठी, मातेश्वरी प्रसाद मिश्र, प्रदीप अग्रवाल, महामंडलेश्वर कामाक्षी सूर्यवंशी, रवि शर्मा, गगन, शकुंतला आदि मौजूद थे! इसके बाद ये सभी यूजीसी गाइडलाइन के विरोध में धरना देने के लिए जंतर-मंतर पहुंचे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने सभी लोगों को जंतर-मंतर जाने से पहले ही रोक दिया और बैरिकेडिंग लगाकर दूसरी ओर डायवर्ट कर दिया! इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रहे विनोद कुमार ओझा के भजनपुरा स्थित घर पर जाकर उनकी पत्नी, बड़े भाई श्री कैलाश चंद्र ओझा, बच्चों और परिवार के अन्य लोगों से मिलकर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि संगठन सदैव उनके साथ खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *