जेडीयू में शामिल होने से पहले सक्रिय हुए निशांत कुमार, पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक

 पटना। बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की आहट सुनाई देने लगी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में औपचारिक रूप से शामिल होने से पहले ही अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। शनिवार सुबह वह जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय झा के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और युवा विधायकों के साथ लंबी अनौपचारिक बैठक की। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में बिहार की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, जेडीयू के संगठनात्मक ढांचे और भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई। निशांत कुमार ने पार्टी की कार्यशैली, सरकार की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन और संगठन को मजबूत बनाने के तरीकों को समझने की कोशिश की। बैठक में एमएलसी संजय गांधी, ललन सर्राफ समेत पार्टी के कई युवा विधायक भी मौजूद रहे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि निशांत कुमार की यह सक्रियता जेडीयू के भीतर नई ऊर्जा भरने का संकेत है।read more:https://khabarentertainment.in/trucks-collide-on-national-highway-both-drivers-seriously-injured/  अब तक राजनीति से दूरी बनाए रखने वाले निशांत के इस कदम ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। सूत्रों के मुताबिक निशांत कुमार 8 मार्च को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान औपचारिक रूप से जेडीयू की सदस्यता ले सकते हैं। इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के जुटने की संभावना है। गौरतलब है कि निशांत कुमार का जन्म 1975 में बिहार के बख्तियारपुर में हुआ था। उन्होंने पटना से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) मेसरा से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। अब उनकी संभावित राजनीतिक एंट्री को जेडीयू में नई पीढ़ी के नेतृत्व की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *