बड़हलगंज। नगर पंचायत में लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज और बिजली आपूर्ति की समस्या को दूर करने की दिशा में कदम उठाया गया है। समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष और पूर्व चेयरमैन सूरज जायसवाल की मांग पर विद्युत विभाग ने लेटा घाट क्षेत्र के लिए नया ट्रांसफार्मर स्वीकृत कर दिया है। इसे जल्द ही स्थापित किया जाएगा।सूरज जायसवाल ने बताया कि नगर पंचायत के कई वार्डों में वर्षों से लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। उन्होंने विद्युत विभाग को सौंपे गए ज्ञापन में संत रविदास नगर, नानाजी देशमुख नगर, पहवारी महाराज नगर, भीमराव अंबेडकर नगर, सरयू नगर, लक्ष्मीबाई नगर, दीनदयाल नगर, श्याम नगर और मुक्ति पथ नगर सहित अन्य क्षेत्रों में 200 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की थी।इसके अतिरिक्त, ज्ञापन में रविदास नगर वार्ड में नए स्थान पर 500 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित करने और श्याम नगर भैंसवली क्षेत्र में जर्जर व नीचे लटके बिजली के तारों को बदलकर नई केबल बिछाने तथा अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की भी मांग की गई थी। ज्ञापन की प्रतियां एसडीओ और जेई को भी सौंपी गई थीं।read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-passes-away-an-era-has-come-to-an-end/ज्ञापन के बाद, विद्युत विभाग ने प्राथमिकता के आधार पर लेटा घाट क्षेत्र के लिए नया ट्रांसफार्मर स्वीकृत किया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रांसफार्मर जल्द ही स्थापित कर बिजली आपूर्ति सुचारु की जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी।सूरज जायसवाल ने कहा कि नगर के अन्य वार्डों में भी बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभाग शेष मांगों पर भी शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा और नए ट्रांसफार्मर स्थापित करेगा, ताकि नगरवासियों को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल सके।