नारायणपुर स्कूल का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

भादर/अमेठी। भादर विकासखंड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति नृत्य, कॉमेडी और सामाजिक संदेशों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।इस अवसर पर अभिभावक, शिक्षक और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। नन्हे विद्यार्थियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के दौरान छोटी रानी शांभवी सिंह ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।प्रधानाचार्य ममता सिंह के नेतृत्व में विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है। यहां बच्चों को पढ़ाई के साथ विज्ञान, कंप्यूटर, योग और खेलकूद जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाता है। विद्यालय के कई बच्चे फर्राटेदार अंग्रेजी में बातचीत करते हुए भी देखे जाते हैं, जो यहां की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दर्शाता है।कार्यक्रम में अतिथियों ने बच्चों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *