गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नंदगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार 27 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक रमेश कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त, अपराध रोकथाम और लंबित मामलों की जांच में पहलावनपुर पुलिया के पास मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पिपरही-बडहरा गांव की ओर जाने वाले रास्ते से दो संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी की एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई।पुलिस पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम मंजीत कुमार पुत्र रणजीत उर्फ गुड्डू निवासी ग्राम कुर्बान सराय थाना नंदगंज और कृष्णा कुमार पुत्र राम प्रकाश निवासी ग्राम सलेमपुर थाना नंदगंज बताया। दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 12 मार्च 2026 को नंदगंज कस्बे स्थित सोहराब बाबा मजार के पास से दिनदहाड़े इस मोटरसाइकिल को चोरी किया था।इस संबंध में थाना नंदगंज में पहले से दर्ज मुकदमा संख्या 89/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमेश कुमार और उनकी पुलिस टीम शामिल रही।