गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा थाना पुलिस ने एक मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक लाइसेंसी पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।read more:https://pahaltoday.com/the-book-vijay-purush-se-rashtraphari-rajnath-singh-will-be-released/
पुलिस के अनुसार, शनिवार को उपनिरीक्षक रणजीत सिंह अपनी टीम के साथ टीवीएस मोटरसाइकिल एजेंसी के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना भुड़कुड़ा पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 164/2026, धारा 308(5), 351(3) बीएनएस एवं 30 आयुध अधिनियम से संबंधित अभियुक्त मनोज सिंह (47) पुत्र सुरेंद्र सिंह, निवासी ग्राम झोटना, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 0.32 बोर की एक लाइसेंसी पिस्टल तथा 12 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बरामदगी को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध थाना भुड़कुड़ा में मुकदमा अपराध संख्या 164/2026, धारा 308(5), 351(3) बीएनएस एवं 30 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक रणजीत सिंह एवं थाना भुड़कुड़ा पुलिस टीम ने अंजाम दिया।