बाराबंकी। शहर के क़मरिया बाग़ स्थित कब्रिस्तान के हाल में फरज़ाना बेगम मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ़ से फ्री यूनानी मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस मेडिकल कैंप में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्वाेत्तर रेलवे के इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी मुजीब अहमद उपस्थित रहे। गुरुवार को आयोजित मेडिकल कैम्प का मुजीब अहमद ने फीता काटकर शुभारंभ किया। बता दें हर साल की तरह इस साल भी फरज़ाना बेगम मेमोरियल ट्रस्ट के सदर डॉ. ए.एच. उस्मानी के नेतृत्व में मेडिकल कैंप आयोजित किया गया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteइस मेडिकल कैंप में न केवल मरीजों को चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की गईं, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी बढ़ाई गई। ऐसे कैंपों के माध्यम से यूनानी चिकित्सा पद्धति के लाभों को जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है, जिससे पारंपरिक उपचार पद्धति को बढ़ावा मिलता है। इस कैंप में सुबह 9 बजे से 2 बजे तक 50 से ज्यादा मरीजों ने मेडिकल कैंप का लाभ लिया और चेकअप करवाकर निःशुल्क दवा ली। इस मौके पर डॉ आमिर उस्मानी, चन्दन, मो अफ्फान आदि कई लोग उपस्थित रहे।