स्योहारा (बिजनौर)। नगर के प्रमुख शिक्षण संस्थान एम.क्यू. ग्रुप ऑफ स्कूल्स के विभिन्न प्रभागों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। घोषित परिणामों में छात्राओं ने न केवल उच्च अंक प्राप्त किए, बल्कि अपनी मेधा का लोहा भी मनवाया।प्राइमरी स्कूल में सिदरा नाज़ और सिदरा परवीन ने टॉप किया।एम.क्यू. प्राइमरी स्कूल के परिणामों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। कक्षा 4 की छात्रा सिदरा नाज़ और सिदरा परवीन ने 99.79% अंकों के साथ संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं सना (99.69%) और फायज़ा नूर (99.18%) ने भी 99 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा दिखाई।जूनियर विंग में हिफ्ज़ा सिद्दीकी और आफिया चमकीं।
एम.क्यू. गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल के परीक्षाफल में भी छात्राओं ने विद्यालय को आशातीत परिणाम दिया रहा। कक्षा 8 की हिफ्ज़ा सिद्दीकी ने 88% अंकों के साथ बाजी मारी। कक्षा 6 में आफिया (95.2%) और अल्तशा (87.6%) ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि कक्षा 7 में जन्नत निशा ने 93% अंक प्राप्त कर स्कूल का मान बढ़ाया।इंटर कॉलेज में शीफा और बुशरा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण एम.क्यू.जी.जी. कॉलेज के माध्यमिक वर्ग में छात्राओं ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखा। कक्षा 9 में शीफा परवीन 87.35% अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहीं। वहीं कक्षा 11 (XI) में बुशरा परवीन ने 85.4% और जारा वसीम ने 84.4% अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने सभी मेधावी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।