संग्रामपुर/अमेठी। जनपद अमेठी के विकास खण्ड संग्रामपुर क्षेत्र में मिसरौली प्रीमियर लीग (एमपीएल) सीजन-2 का भव्य आयोजन 20 मार्च से मिसरौली के पोलो ग्राउंड पर शुरू होगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। यह प्रतियोगिता लगातार 10 दिनों तक चलेगी, जिसमें कुल 20 टीमें भाग लेंगी।आयोजक नितिन उपाध्याय ने बताया कि इस टूर्नामेंट में अमेठी जनपद के अलावा सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, प्रयागराज, लखनऊ और अयोध्या जनपदों के खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं, जिससे प्रतियोगिता और भी रोमांचक होगी।उन्होंने बताया कि विजेता टीम को 51,000 रुपये तथा उपविजेता टीम को 31,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में कई सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान है।टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट के सहयोगियों मे प्रभाकर उपाध्याय (रोनू), अभिनव उपाध्याय, अनुपम मिश्रा, दीपक दूबे, अजीत सिंह, अभिषेक तिवारी (चंचल), डी के यादव, डिंपू सिंह आदि शामिल है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।