थाना मोतीपुर पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम हेड का0 विक्रांत बालियान, का0 सत्यवीर, अमन कुमार के द्वारा की गई।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को दर्ज मुकदमा संख्या 302/2026 में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 115(2), 352 एवं 351(3) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने 29 जुलाई 2026 को सुबह लगभग 10 बजे हसुलिया पुल के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुऐब अहमद खान (23 वर्ष), पुत्र मेराज खान, निवासी ग्राम गुजरहना, थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच के रूप में हुई है।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया।