अमन-शांति एकता कमेटी के सरपरस्त नेसार खान वारसी की मां का इंतकाल, शोक संवेदनाओं का लगा तांता

जमानियां। अमन-शांति एकता कमेटी के सरपरस्त नेसार खान वारसी की मां सैय्यदा खातून (90) का शनिवार की रात करीब दो बजे इंतकाल हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में अपनी संवेदना व्यक्त करते रहे।परिजनों और मौके पर मौजूद लोगों ने मरहूमा सैय्यदा खातून की मगफिरत के लिए अल्लाह ताला से दुआ की तथा उन्हें जन्नत-उल-फिरदौस में आला मकाम अता फरमाने की प्रार्थना की। साथ ही परिवार और करीबियों को इस अपार दुख को सहन करने के लिए सब्र-ए-जमील प्रदान करने की दुआ की गई।अमन-शांति एकता कमेटी के सरपरस्त नेसार खान वारसी ने बताया कि उनकी मां सैय्यदा खातून ने अपने जीवन में दो बार हज और एक बार उमरा मुकम्मल किया था।
read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ परिजनों ने इसे उनके लिए सौभाग्य और बरकत वाली जिंदगी की निशानी बताया।नेसार खान वारसी सामाजिक रूप से मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं और जरूरतमंदों व मजलूमों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। मां के इंतकाल की सूचना मिलते ही उनके शुभचिंतकों, परिचितों और क्षेत्रीय लोगों के पहुंचने का सिलसिला देर तक जारी रहा।इस दौरान असलम पान वाले, निगार खान, हिंदुस्तान प्रेस के संवाददाता सलीम मंसूरी, नेहाल खान, एजाज खान, सलीम टेलर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने मरहूमा के लिए दुआ-ए-मगफिरत करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *