भाकियू अराजनैतिक की मासिक बैठक सम्पन्न

 किरतपुर- भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक बैठक स्थानीय बिजलीघर पर आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक के दौरान किसानों ने विद्युत विभाग के एसडीओ रवि प्रसाद से सीधा संवाद कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।किसानों द्वारा उठाए गए प्रमुख मुद्दों में हादीपुर शुक्कन स्थित भट्ठे के बिजली कनेक्शन,भनेड़ा में कनेक्शन काटे जाने की समस्या, कसौर क्षेत्र में जर्जर विद्युत लाइन को बदलने की मांग तथा चांडक तुर्क में नए पोल लगाकर केबल बिछाने की आवश्यकता शामिल रही।एसडीओ रवि प्रसाद ने सभी समस्याओं के समाधान के लिए 10 दिनों का समय मांगा और जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद बैठक का समापन कर दिया गया।बैठक का संचालन राजू चेयरमैन द्वारा किया गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद राजपूत,नीटू चौधरी, प्रधान मोहम्मद अजमाईन,हितेष चौधरी,विनोद चौहान,पद्मबीर सिंह, मिट्ठन,मूला सिंह,दिनेश,संदीप, हारून, फूल सिंह,नीरज व शैलेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *