बलरामपुर। एस.एस. खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज प्रयागराज में 17 मार्च, मंगलवार को आयोजित कला एवं सांस्कृतिक युवा महोत्सव ‘मस्ती की पाठशाला-2026’ में एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर के बीएड छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा शगुन पाठक ने पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर सबका ध्यान आकर्षित किया।महोत्सव में एमएलके कॉलेज के छात्रों ने लोकगीत, नाटक, डिबेट, क्षणिकाएं, जस्ट ए मिनट, स्टैंडअप कॉमेडी, फेस पेंटिंग और पोस्टर मेकिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बीएड विभाग की टीम प्रो. प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में 16 मार्च को अयोध्या राम मंदिर दर्शन एवं संगम भ्रमण के बाद कार्यक्रम में शामिल हुई।read more:https://khabarentertainment.in/holi-milan-celebration-of-jaiswal-samaj-today/ नाटक प्रतियोगिता में अतुल मिश्रा, अमरेंद्र शुक्ल, सर्वेश, प्रियंका चौधरी और रिंका सेन की टीम ने “डिग्री है पर नौकरी नहीं” शीर्षक नाटक का प्रभावी मंचन कर द्वितीय स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में वंदना पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लोकगीत प्रतियोगिता में हर्षिता गुप्ता, फूल कुमारी, गंगोत्री, रागिनी सिंह, प्रियंका चौधरी और रिंका सेन की टीम ने मनमोहक प्रस्तुति देकर द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया।कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा को कला से जोड़ते हुए सीखने को उत्सव के रूप में प्रस्तुत करना रहा, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता और सामाजिक समन्वय की भावना विकसित की जाती है।कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पांडे ने कहा कि “ऐसे आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं। प्रतियोगिताओं में मिली सफलता से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।”विभागाध्यक्ष प्रो. राघवेंद्र सिंह, डॉ. राम रहीस समेत सभी शिक्षकों ने प्रतिभागी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।