मनिहारी ब्लॉक में धूमधाम से मना एमएलसी विशाल सिंह चंचल का 43वां जन्मदिन, वंचितों के बीच बांटी खुशियां

गाजीपुर। विकासखंड मनिहारी में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल का 43वां जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और भव्य तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सिंह अंशु के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर में एक विशाल समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी।कार्यक्रम में करीब 46 ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। जन्मदिन समारोह को खास बनाने के लिए विभिन्न ग्राम पंचायतों, मलिन बस्तियों एवं दलित बस्तियों में जाकर केक काटा गया और फल, मिठाई व अंगवस्त्र वितरित किए गए। आयोजकों का कहना था कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक खुशियां पहुंचाना है।इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सिंह अंशु ने कहा कि, “आज हम सभी मिलकर आदरणीय विशाल सिंह चंचल का अवतरण दिवस मना रहे हैं। उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली से हम सभी प्रेरित हैं। समाज के वंचित वर्ग के बीच खुशियां बांटना हमारे लिए गर्व की बात है। वह हम जनप्रतिनिधियों के सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं।”समारोह के दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए एमएलसी विशाल सिंह चंचल के कार्यों की सराहना की और उन्हें जनसेवा के प्रति समर्पित नेता बताया। कार्यक्रम स्थल पर “विशाल सिंह चंचल जिंदाबाद” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
इस अवसर पर प्रधान ज्ञानेंद्र गुप्ता उर्फ बबलू, भूपेंद्र सिंह झब्बू, अखिलेश यादव, रितेश कुमार, सहायक खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार, सीनियर बाबू शंकर दयाल सिंह, जेपी यादव, अरविंद यादव, समाजसेवी संदीप सिंह मिंटू, रविंद्र यादव, कैलाश राजभर, रमेश राम, बाबूलाल यादव, पवन कुमार, वीरेंद्र यादव, रिंकू सिंह, अरविंद यादव नन्हे, अजीत कुमार, हिमांशु सिंह, विजय राय, काशी यादव, रामचंद्र राजभर, अखिलेश कुमार शांत, जगदीश कुशवाहा, अमरजीत राम, गुड्डू राजभर, सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष जेपी यादव, उपेंद्र यादव, श्रीपत चौहान सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *