मुसाफिरखाना/अमेठी।देवी हिंगलाज धाम, दादरा मुसाफिरखाना में आयोजित माँ हिंगलाज के 36वें महायज्ञ महोत्सव एवं संगीतमयी प्रवचन कार्यक्रम का भव्य आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचकर माँ हिंगलाज का पावन दर्शन-पूजन किया।विधायक ने उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण किया और विशाल भंडारे में सहभागिता निभाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एकजुट करने का कार्य करते हैं। उन्होंने स्वयं भी प्रसाद ग्रहण कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।विधायक ने इस दिव्य आयोजन के लिए समस्त क्षेत्रवासियों और ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने माँ हिंगलाज से सभी के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना करते हुए कहा कि माँ की कृपा सभी पर बनी रहे, यही उनकी मंगलकामना है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया।