सीतापुर।मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सीय योजना के अंतर्गत तहसील सभागार बिसवा में हेल्थ कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के विधायक बिसवा निर्मल वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी बिसवां आकांक्षा गौतम एवं तहसीलदार बिसवा अनिल कुमार राम रहे।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/अतिथियों का महिला शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष राधा प्रजापति,अनुश्री वर्मा,सुनील बाजपेई,अबु लईक,मदन त्रिवेदी,अजय श्रीवास्तव आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के द्वारा किया गया।मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेश चिकित्सा योजना के तहत बांटे गए हेल्थ कार्ड।खंड शिक्षा अधिकारी बिसवां एवं रेउसा राम जनक वर्मा,पीएसएस शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुनील बाजपेयी, जिलाध्यक्ष महिला शिक्षक संघ राधा प्रजापति,अबु लईक,मदन त्रिवेदी,अनुश्री वर्मा,एआरपी,शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।विधायक निर्मल वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक शिक्षिकाओं के परिश्रम से किए जा रहे कर्तव्यों एवं दायित्वों को दृष्टिगत रखते हुए उनके स्वास्थ्य के प्रति अपनी अहम जिम्मेदारी के तहत उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सीय योजना के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं, शिक्षामित्रों,अनुदेशकों, रसोइयों एवं अन्य पात्र कर्मियों को प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।उपजिलाधिकारी बिसवा आकांक्षा गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक शिक्षिकाओं को उनके स्वास्थ्य का ध्यान देते हुए मुख्यमंत्री कैशलेश चिकित्सीय योजना के अंतर्गत हेल्थ कार्ड प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को इलाज करवाने में काफ़ी हद तक सुगमता होगी।योजना के प्रतीकात्मक शुभारंभ के अवसर पर विकास क्षेत्र के सात लाभार्थियों को विधायक बिसवा निर्मल वर्मा एवं एसडीएम बिसवा आकांक्षा गौतम ने डेमो कार्ड वितरित किए।लाभार्थियों में शिक्षिका ऐश्वर्या राजे,शिक्षक मो. जलीस अंसारी,शिक्षिका पुष्पा बिष्ट,अनुदेशक फ़िरोज़ आलम,शिक्षामित्र आनंद मिश्रा,कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की भावना बाजपेयी तथा रसोइया कमला देवी शामिल रहीं।अधिकारियों ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी पात्र शिक्षकों एवं कर्मियों से मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सीय योजना का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान योजना को कर्मचारियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में सरकार की महत्वपूर्ण पहल बताया गया।