मिशन शक्ति टीम ने महिलाओ व बालिकाओं को किया जागरूक

हलिया (मिर्जापुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गड़बड़ा धाम व गड़बड़ा पुल पर सोमवार को मिशन शक्ति टीम के प्रभारी एसआई रमाशंकर व कांस्टेबल राजेश कुमार मौर्य व महिला आरक्षी सुमन भारती द्वारा चैपाल लगाकर मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओ व बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ एवं हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया बालिकाओं के लिए बनाए गए कानूनों के बारे में महिला शशक्तिकरण के बारे जागरूक किया गया । इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया की मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत मिशन शक्ति टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में प्रतिदिन दो स्थानों पर चैपाल लगाकर महिलाओ व बालिकाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए शासन के द्वारा बनाये गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *