मिशन शक्ति टीम ने महिलाओ व बालिकाओं को किया जागरूक

हलिया (मिर्जापुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के भटवारी व दिघिया गांव में शुक्रवार को मिशन शक्ति टीम के प्रभारी एसआई रमाशंकर हेड कांस्टेबल अभिषेक चैबे व कांस्टेबल राजेश कुमार मौर्य व महिला आरक्षी सुमन भारती द्वारा चैपाल लगाकर मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओ व बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ एवं हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया । बालिकाओं के लिए बनाए गए कानूनों के बारे में महिला शशक्तिकरण के बारे जागरूक किया गया । इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया की मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत मिशन शक्ति टीम द्वारा लगातार  क्षेत्र में प्रतिदिन दो स्थानों पर चैपाल लगाकर महिलाओ व बालिकाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए शासन के द्वारा बनाये गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *