गाजीपुर ।महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान के तहत जनपद गाजीपुर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर अभियान चलाते हुए पुलिस बल ने बाजारों, संवेदनशील स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर लोगों को जागरूक किया।अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, बल्कि महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक भी किया। सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की गई।वहीं, मिशन शक्ति के तहत गठित एंटी रोमियो टीम भी पूरी तरह एक्शन मोड में रही। टीमों ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सक्रियता दिखाते हुए संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग और निगरानी की। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए शोहदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई, जिससे मनचलों में हड़कंप मच गया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। मिशन शक्ति अभियान के तहत ऐसे ही लगातार अभियान चलाकर अपराधियों पर शिकंजा कसा जाएगा और महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।जनपद में चल रहे इस अभियान से आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है, वहीं मनचलों और असामाजिक तत्वों में खौफ का माहौल देखा जा रहा है।