मिरांडा, हंसराज और स्टनर्स 5वें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट में जीते

नई दिल्ली: 5वें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल (पुरुष और महिला) टूर्नामेंट के छठे दिन मिरांडा हाउस, हंसराज कॉलेज और स्टनर्स एकेडमी ने आसान जीत हासिल की।इस टूर्नामेंट का आयोजन श्री गुरु तेग बहादुर कॉलेज द्वारा किया जा रहा है। महिला वर्ग में,मिरांडा हाउस ने हंसराज कॉलेज को 53-18 से हराया। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिरांडा हाउस की दीक्षिता को दिया गया।पुरुष वर्ग के मैचों में, हंसराज कॉलेज ने रामजस कॉलेज को 63-38 से हराया। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार हंसराज कॉलेज के सार्थक को दिया गया।एक अन्य मैच में, स्टनर्स एकेडमी ने खालसा एलुमनी को 105-87 से हराया।’प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार स्टनर्स एकेडमी के जयंत कादयान को दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *