प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रेस वार्ता में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

बहराइच। उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया और बीते वर्षों में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में व्यवस्था में व्यापक सुधार किया है। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए माफिया राज पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकता सुशासन, सुरक्षा और विकास रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर दिखाई दे रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जनता को सीधा लाभ पहुंचाया गया है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है।प्रेस वार्ता के दौरान जिले के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस प्रेस वार्ता के माध्यम से सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *