रहस्यमय तरीके से अधेड़ व्यक्ति राजेंद्र कुमार लापता

रायबरेली शहर के सत्यनगर निवासी राजेंद्र कुमार उम्र लगभग 52 वर्ष, रविवार को शाम अचानक लापता हो गए। उनके बेटे ने पुलिस में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।राजेंद्र कुमार के बेटे आलेख के अनुसार वे मेरे साथ मोटरसाइकिल से किसी काम से गए थे। वापसी में घर से लगभग 200 मीटर पहले वे मोटरसाइकिल से उतर गए और कहा कि तुम चलो मैं आता हूं, उसके बाद घर नहीं पहुंचे। रात 10 बजे तक भी उनका कोई पता नहीं चला। परिवार ने सभी रिश्तेदारों, जान-पहचान वालों और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। राजेन्द्र कुमार कैंसर से पीडित बताये जा रहे हैं। आलेख ने परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर तलाश की मांग की है। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी को जांच सौंपी गई है और उच्च अधिकारियों को सूचना भेजी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *