कानपुर देहात – माय युवा भारत कानपुर देहात की जिला युवा अधिकारी प्रिया तिवारी के निर्देशन में शहीद दिवस पर आयोजित 19 से 23 मार्च तक कार्यक्रम में महाराणा प्रताप युवा मण्डल इंजुआ रामपुर द्वारा श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन जल स्त्रोत कुआँ के आस पास और मंदिर के आस पास चलाया गया जिसमें युवा मंडल अभय प्रताप सिंह के मार्ग दर्शन में युवाओं एवं युवतियों ने कुएं के आस पास की साफ सफाई की जिसे देख ग्रामीण भी साफ सफाई कार्यक्रम में सामिल हो गए। सभी लोगों ने मिलकर जल स्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने की दिशा में योगदान दिया कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण, वर्षा जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के समुचित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया साथ ही यह संदेश दिया गया कि जल बचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। कुएं की सफाई के बाद अनामिका तिवारी द्वारा सभी को जल श्रोतों के महत्व के बारे में बताया गया अनामिका तिवारी ने बताया कि यदि हम जल श्रोतों को सुरक्षित नहीं रखेंगे तो भावी पीढ़ी इनसे परिचित नहीं हो पाएगी जिससे जल संकट खड़ा हो जाएगा कार्यक्रम के अंत में सभी को युवा मण्डल अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई कार्यक्रम में शिवा शर्मा, सूर्यांश तिवारी, आराध्या तिवारी, आयुषी, चांदनी, रुनझुन, स्वाति, मानसी सिंह, साहिल, फैजान, अनन्या सिंह, असवी, रुखसार, पंचायत सहायक जगदीश सिंह, विजय बहादुर सिंह, संदीप सिंह, अजीत प्रताप सिंह, विपिन सिंह, पुनीत त्रिवेदी, शिवम् भदौरिया, सत्यम सिंह, शिव बहादुर सिंह, राज बहादुर सिंह, छोटे बाबू आदि ग्रामीणों ने उपस्थित रहकर जल संरक्षण की शपथ ली।