जल अर्पण दिवस के तहत करमा कला और भटौरा में स्वास्थ्य पेयजल की शुरुआत करते मेहदावल  विधायक अनिल त्रिपाठी

संत कबीर नगर। साथ विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत करमा कला और मटौरा मे विश्व जल दिवस के अवसर पर जल जीवन मिशन द्वारा आयोजित जल अर्पण 2026 समारोह का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा फिता काटकर उद्घाटन किया गया।अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की हर घर जल योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हो रही है। जिससे गांव-गांव तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि स्वच्छ जल का सदुपयोग करें और अनावश्यक रूप से जल की बर्बादी से बचें। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की उपयोगिता, जल संरक्षण के उपायों तथा जल स्रोतों को सुरक्षित रखने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जल जनित बीमारियों को रोकने के लिए शुद्ध पानी आवश्यक होता है। शुद्ध पानी और शुद्ध हवा के बगैर मानव जीवन संभव नहीं है। इसी को ध्यान मे रखकर केंद्र और प्रदेश सरकार गांव-गांव शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण करा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण को लेकर ग्रामीणों को शपथ भी दिलाई गई और जल बचाने के लिए दैनिक जीवन में अपनाए जाने वाले सरल उपायों पर चर्चा की गई। जल जीवन मिशन के अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) जय नारायण यादव ने कहा कि शासन के मंशा के अनुरूप यहां पर 251.62 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया। उद्घाटन के दौरान ओवरहेड टैंक का ट्रायल भी किया गया जिससे टोटी के रास्ते घर-घर पानी निकला। इस अवसर पर जल जीवन मिशन के सहायक अभियंता जे एन यादव, प्रोजेक्टर मैनेजर लालचंद,DPM पंकज कुमार, साथा ब्लॉक  प्रमुख अरविंद जयसवाल, विपिन सिंह, एडियो पंचायत मौनुद्दीन सिद्दीकी ,चंद्रशेखर यादव, अभिषेक पांडे ,मनोज पाल, अभिषेक पटेल, प्रशांत,राकेश चौधरी,महेश दुबे,राजू पांडे,राधेश्याम चौरसिया, हेमंत चौधरी,ग्राम प्रधान  आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *