गाजियाबाद। कुमार सौरभ मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलपमेन्ट कमेटी (DCDC) गाजियाबाद की बैठक विकास भवन सभागार गाजियाबाद में आयोजित की गई। बैठक में भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देशो के अनुरूप दिनांक 29.06.2026 से 06.07.2026 तक ‘सहकारिता सप्ताह 2026’ के अन्तर्गत विभिन्न कार्यकमों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में गुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिया गया कि जनपद की समस्त बी-पैक्स समितियों को भू-राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराने हेतु समितियों की सूची तैयार कर प्रस्तुत किया जाये जिससे कि समस्त बी-पैक्स समितियों की भूमि को भू-राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराने की कार्यवाहीं की जा सकें। सहायक आयुक्त एवं सहायक निवन्धक, सहकारिता द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद की कुछ समितियों पर शौचालय नहीं बना है जिसके कम में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा उन समस्त समितियों की सूची तैयार कर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया तथा उन समितियों पर ग्राम पंचायत / न्याय पंचायत के मद से शौचालय बनाने हेतु कार्ययोजना तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा बी-पैक्स समितियों के पास उपलब्ध रिक्त भूमि की सूची तैयार कर एफ०पी०ओ० के माध्यम से समितियों पर उपलब्ध अतिरिक्त भूमि पर अन्य व्यवसाय करने हेतु कार्ययोजना बनाने हेतु निर्देशित किया गया। जिला कृषि अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि बी-पैक्स समितियों पर जीवामृत योजना के तहत ब्रिकी का सुझाव दिया गया एवं जैविक खेती हेतु किसानो को प्रोत्साहित कर व्यवसाय बढ़ाने की कार्ययोजना को कियान्वित करने का सुझाव दिया गया।read more:https://pahaltoday.com/khalsa-srcc-and-ramjas-college-win-in-pspb-baba-deep-singh-basketball/ मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा बी-पैक्स समितियों पर हेल्थ कैम्प का आयोजन करने हेतु सुझाव दिया गया। इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा बी-पैक्स समितियों पर कस्टम हायरिंग सेन्टर की स्थापना करने हेतु कार्ययोजना तैयार करने एवं बी-पैक्स समितियों के माध्यम से जैविक खेती करने वाले किसानों को चिन्हित करते हुए जैविक कृषि को बढ़ावा देने सम्बन्धी कार्ययोजना तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में श्री अमित कुमार त्यागी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता गाजियाबाद, श्री अमित कुमार जिला कृषि अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, श्री रगेश चन्द्र उपगहाप्रबन्धक जिला सहकारी बैंक लि० गाजियाबाद एवं श्रीमती अलका डीडीएग नाबार्ड उपस्थित रही।