बलरामपुर/जनपद में आगामी अप्रैल माह में संचालित होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की तैयारियों को लेकर सभी ब्लाकों में बैठक आयोजित की गई।बैठक में विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग कर अभियान की रूपरेखा, समन्वय एवं कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। अभियान के सफल संचालन हेतु सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।बैठक में साफ-सफाई, जलभराव निस्तारण, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम, जागरूकता अभियान एवं घर-घर सर्वे (दस्तक अभियान) को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया।अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अभियान अवधि के दौरान क्षेत्र में नियमित निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, ताकि जनपद को संचारी रोगों से सुरक्षित रखा जा सके।बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी पी सिंह, डॉ अनिल कुमार चौधरी, डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव, डीएमओ राजेश पाण्डेय, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया है।