बिजनौर । कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारु एवं त्रुटिरहित बनाना था। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्यालय से जुड़े सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्वाचन से संबंधित समस्त सूचनाएं समय से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की संख्या को तार्किक बनाने के लिए राजनीतिक दलों से सुझाव एवं प्रस्ताव आमंत्रित किए जाएं। विशेष रूप से जिन मतदान स्थलों पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है, उनका भौतिक सत्यापन कराकर तर्कसंगत संभाजन कराया जाए। उन्होंने समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि यदि किसी मतदान स्थल के स्थान, भवन या अन्य व्यवस्था में परिवर्तन की आवश्यकता महसूस हो रही है, तो इस संबंध में अपना प्रत्यावेदन संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में अवश्य प्रस्तुत करें।read more:https://pahaltoday.com/the-essence-of-prasad-is-to-receive-the-blessings-of-the-deity-to-whom-it-is-offered/प्राप्त सुझावों पर नियमानुसार विचार कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।जिलाधिकारी ने जोर दिया कि निर्वाचन प्रक्रिया में सभी राजनीतिक दलों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रशासन और राजनीतिक दलों के बीच निरंतर संवाद एवं समन्वय जरूरी है।इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भाजपा से धीर सिंह, कांग्रेस से अनिल कुमार एवं क़ाज़ी आतिफ़, बसपा से मोहम्मद सिद्दीक तथा सपा से अख़लाक़ पप्पू सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।