सरकार और युवाओं के नेतृत्व वाले CJP के बीच यह पहला सीधा संपर्क उस दिन हुआ, जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को संसद की ओर मार्च करने से रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।जेपी नड्डा के साथ बैठक ‘समय की बर्बादी’ थी – सीजेपी प्रवक्ता CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोमवार देर रात मीडिया को बताया कि भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री के साथ हुई बैठक बेकार रही। रांका ने कहा, “उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। अगली बार, हम उनसे तब तक बात नहीं करेंगे जब तक वे विरोध स्थल पर नहीं आते। अगर वे हमारे समय की कद्र नहीं करते, तो हम भी उनके समय की कद्र नहीं करेंगे।”read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/दिपके ने पुलिस की कार्रवाई के पीड़ितों से मुलाकात CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में घायल प्रदर्शनकारियों से मिलने के बाद बताया कि सोमवार को हुए लाठीचार्ज में एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “बर्बर लाठीचार्ज में घायल होने के बाद RML में एक लड़की की हालत गंभीर है। उन्होंने सरकार से पुछा है की सरकार ने युवाओं के खिलाफ इतनी बर्बरता क्यों दिखाई।”