जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट अलंकार के क्रियान्वयन हेतु बैठक

हापुड  जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रोजेक्ट अलंकार की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यालयों के निर्माण जैसे जनपद के इंटर कॉलेज, जनपद के डिग्री कॉलेज, आईटीआई , पॉलिटेक्निक तकनीकी शिक्षा एवं प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत किए जाने वाले सभी कार्यों की संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए सभी अधिकारीगण मानक एवं गुणवत्ता सहित लक्ष्य को समय से पूरा करने के लिए प्रभावी रूप से रणनीति बनाते हुए कार्य को कराना सुनिश्चित करें ।read more:https://pahaltoday.com/meritorious-students-were-honoured-talent-award-ceremony-was-organised-in-pt-sachchidanand-inter-college/उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने पाए इसके अलावा संबंधित कार्यदाई संस्था तथा संबंधित विभाग आपस में समन्वय बनाकर निर्माण कार्य को जल्द से जल्द समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे । बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *