ललितपुर- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, लखनऊ,उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जिला विज्ञान क्लब ललितपुर के अंतर्गत अध्यक्ष/जिलाधिकारी सत्यप्रकाश एवं उपाध्यक्ष/मुख्य विकास अधिकारी शेष नाथ चौहान की सहमति एवं निर्देशन में एवं सचिव/जिला विद्यालय निरीक्षक के मार्गदर्शन में आगामी 31 मार्च 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी* में गणित उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें निम्न कार्यक्रम/प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
1-विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान कार्यक्रम।2-गणित मॉडल प्रदर्शनी।3-भाषण प्रतियोगिता।4-पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता।5-निबंध प्रतियोगिता।
जिला विद्यालय निरीक्षक ओम प्रकाश ने कहा कि समस्त राजकीय/अशासकीय/वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्य को आदेशित कर दिया है कि छात्र-छात्राओं को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग़ कराया जाए,इस प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षा विभाग के भी कक्षा 6-8 तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगे।