जार सलाबत खां में आयोजित किया गया सामुहिक रोजा इफ्तार

मगरिब की अज़ान को सुनकर खोला रोजा, फिर की गई इबादत
भदोही। नगर के बाजार सलाबत खां में कमेटी द्वारा सामुहिक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत कर खजूर से रोजा खोला गया उसके बाद रब की बारगाह में लोग हुए सजदारेज। इस दौरान बाजार सलाबत खां मोहल्ले के युवाओं की कमेटी द्वारा हर साल रमजान माह में सामुहिक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता चला आ रहा है। इस वर्ष भी कमेटी द्वारा सामुहिक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के काफी संख्या में लोगों ने शिरकत की। रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए रोजेदार पहले से ही वहां पर पहुंच गए थे। जो दस्तरख्वान पर बैठ कर अजान का इंतजार करते रहे। जैसे ही मगरिब की अजान सुनाई दी तो सभी ने खजूर खाकर पानी से रोजा खोला। उसके बाद रोजा इफ्तार पार्टी में रखे गए और भी खाने-पीने के सामानों का लुत्फ लिया गया।इस मौके पर सभासद सुफियान अंसारी, हाजी मोईन अंसारी, जफर अंसारी, हामिद अंसारी, हाजी अयूब अंसारी, इसराइल अंसारी, शारिक अंसारी, इजहार अहमद, शाहिद अंसारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *