नगीना। पत्रकारों ने अपने पत्रकार साथी को नगर पालिका में नामित सभासद बनने पर मनोज टंडन एवं संगठन की सदस्यता ग्रहण करने पर रचित कुमार का फूल मालाओ से सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
प्रगतिशील पत्रकार एसोसिएशन पंजी की मासिक बैठक रविवार को पंजी कार्यालय पर अध्यक्ष डॉ रतेंद्र बिश्नोई की अध्यक्षता एवं मनोज वाल्मीकि के संचालन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पत्रकार साथी मनोज टंडन के नगर पालिका परिषद नगीना में शासन से नामित सभासद बनने पर एवं संगठन सदस्यता लेने पर रचित कुमार पत्रकार का संगठन के अध्यक्ष रतेंद्र बिश्नोई, संरक्षक मुकेश त्यागी संस्थापक मनोज वाल्मीकि डॉ संदीप शर्मा कुंवर हर्षवर्धन सिंह विकास अग्रवाल अक्षय चौहान राशिद उस्मानी नंदकिशोर आदि ने फूल मालाए पहनाकर दोनों का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर डॉक्टर संदीप शर्मा ने पत्रकारों से विवादित खबरों से बचने और तत्वों के आधार पर खबरों को छापने का आह्वान किया। मुकेश तगी ने पत्रकार साथियों से खबरों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। मनोज वाल्मीकि ने कहा कि जो पत्रकार अधिकारी और नेताओं की चपलूस कर रहे हैं वह अपने आपको नहीं बल्कि पत्रकारिता जैसे पवित्र पैसे को कलंकित और बदनाम करने में लगे हैं। उनकी इस करतूत से उनकी छवि के साथ-साथ अच्छे और सही पत्रकारों की भी छवि समाज में दागदार हो रही है जो चिंता का विषय है।अध्यक्ष पद से बोलते हुए वरिष्ठ पत्रकार डॉ रतेंद्र बिश्नोई ने कहां कि आज के दौर में पत्रकारिता करना जोखिम भरा है। इसलिए पत्रकार साथी जल्दबाजी में खबरों का प्रकाशन नाकरे बल्कि विवादित और पक्षपात रूपी खबरों की सत्यता को जानकर ही खबरों का प्रकाशन कारण। उन्होंने यह भी कहा कि आज भी सच्चे और निर्भीक पत्रकारों का सम्मान हो रहा है हमें अपनी सच्चाई भरी लेखन करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाते रहना है।
बैठक में संगठन के सभी पत्रकार साथी मौजूद रहे।