इंदिरापुरम में व्यापारिक विवाद के चलते दोस्त ने की अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या

जनपद गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षे में,एक सनसनीखेज मामला सामने आया जहां व्यापारिक विवाद के चलते दोस्त ने ही अपने दोस्त अमित सैनी की गोली मारकर हत्या कर दी।पुलिस को चकमा देने की नीयत से किसी अज्ञात व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए खुद ही पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया।एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि22/23जुलाई की रात करीब1बजे,कानावनी हिंडन रोड पर एक युवक को गोली मारने की सूचना मिली।मौके पर पहुंची पुलिस को विजय शर्मा नाम का व्यक्ति मिला,जिसने मृतक की पहचान अपने दोस्त अमित सैनी निवासी गुरुग्राम, हरियाणा के रूप में कराई।read more :https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/ पहले विजय ने दो अज्ञात हमलावरों पर हत्या का आरोप लगाया।लेकिन शक होने पर विजय शर्मा से पुलिस ने जब सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया।विजय ने कबूल किया कि व्यापारिक लेन-देन के विवाद के चलते उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अमित सैनी की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है।फरार दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *