साइबर अपराध के प्रति लोगों को किया जागरूक

शेरकोट। थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार द्वारा नगर के एक बैंकट हॉल में साइबर अपराध जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के लोगों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने कहा कि आज के समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि अज्ञात कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी साझा करना और सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से संपर्क करना कई बार लोगों को ठगी का शिकार बना देता है। अंजान लोगो‌ के बहकावे मे‌ना आये  उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध कॉल या मैसेज आने पर तुरंत सतर्क रहें और अपनी बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साथ ही किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर सूचना देने को कहा।बैठक में सभासद सुमन अवधेश नासिर प्रधान महफूज अहमद अफजाल अहमद आदि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे इस दौरान कुछ  लोगों ने साइबर अपराध से संबंधित सवाल पूछे, जिनका थाना अध्यक्ष द्वारा विस्तार से जवाब दिया गया और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *