ढंग से कार्य करके संचारी अभियान को सफल बनाएं : डीएम

श्रावस्ती। डीएम अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान को सफल बनाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों के साथ अन्तर्विभागीय बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। डीएम ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार संचारी रोग तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित इलाज एवं सहयोग सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में एक है। जनपद में 01- 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 01- 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाकर जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति सजग एवं जागरूक करते हुए विशेष साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया जायेगा। उन्होने कहा कि संचारी रोग कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा घर-घर भ्रमण कर क्षयरोग, दिमागी बुखार, खॉसी, जुखाम तथा विभिन्न संचारी रोगों से बचाव हेतु अभियान चलाकर सर्वें किया जाए तथा इसके उपचार के विषय में स्वास्थ्य शिक्षा तथा आवश्यक जानकारी देते हुए जन जागरूकता फैलाने का कार्य भी कराया जाए। लक्षणयुक्त व्यक्तियों का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर सहित संपूर्ण विवरण ई-कवच पोर्टल पर डिजिटल अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान यह भी ध्यान रखा जाए कि कोई भी गांव, मोहल्ला व घर अभियान से छूटने न पाए।read more:https://khabarentertainment.in/free-medical-camp-for-cleft-lip-and-palate-patients-in-kaiserganj/  बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान को सफल बनाने हेतु शिक्षा विभाग, कृषि, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत राज विभाग, पशुपालन विभाग एवं नगर पालिका/नगर पंचायत विभाग से सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ढंग से कार्य करके इस कार्यक्रम को सफल बनाया जाए। इसके साथ ही उन्होने अन्य विभागों को निर्देशित किया कि अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन सुचारू ढंग से करायें। उन्होने निर्देश दिया कि संचारी रोग अभियान में भाग लेने वाले सभी विभाग अपनी रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराएंगे। उन्होने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षको, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये प्रभावी कदम उठाये जाएं।उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संचारी रोग को दृष्टिगत रखते हुए साफ-सफाई, फॉगिंग, जल भराव, उथले हैंडपंपों का चिन्हीकरण कराकर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाय तथा विशेष अभियान चलाकर जन जागरूकता फैलायी जाय। इसके अलावा खुली नालियों को ढकनें की व्यवस्था एवं नालियों की साफ-सफाई जल भराव वाले स्थानों पर चूना का छिड़काव कराने के निर्देश दिये। उन्होने निर्देश दिया कि संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार से सम्बन्धित रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जनपद, ब्लाक तथा पंचायत व ग्राम स्तरों पर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनायें। बैठक का संचालन सीएमओ डा. एके सिंह ने किया। इस अवसर पर सीवीओ डा. सुनील कुमार सिंह, बीएसए अजय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीके दास, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भिनगा डा. अनीता शुक्ला सहित सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *