आजमगढ़ के सरायमीर थाना पुलिस ने दहेज हत्या के गंभीर मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए वांछित महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में सराहनीय माना जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सरायमीर क्षेत्र के राजापुर सिकरौर निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसके पिता ने 15 जून 2026 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शादी के बाद से पति सहित ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त पांच लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर लगातार उत्पीड़न, मारपीट और प्रताड़ना कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर 9 जून 2026 को विवाहिता की हत्या कर दी गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सरायमीर में मुकदमा संख्या 155/2026, धारा 85, 61(2), 80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत पति मो. सैफ, सास शबा, ननद सोमायला, हदीसून और तनवीर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।read more:https://pahaltoday.com/gujarat-prepares-for-centenary-commonwealth-games-donald-rukare-leads-team-to-visit/पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 19 जून 2026 को उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह एवं उनकी टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गढ़वा मोड़ क्षेत्र से वांछित अभियुक्ता शबा पत्नी मो. जावेद, निवासी राजापुर सिकरौर, थाना सरायमीर को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्ता को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।दहेज हत्या जैसे जघन्य अपराध में सरायमीर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है, वहीं क्षेत्रीय जनता ने पुलिस के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।