कुसहरा विद्युत उपकेंद्र पर मेंटेनेंस आज, चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

संतकबीरनगर (मेंहदावल)। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कुसहरा से जुड़े सभी विद्युत उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। विद्युत उपकेंद्र के यार्ड में आवश्यक मेंटेनेंस एवं मशीनरी परिवर्तन कार्य के चलते मंगलवार, 7 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।read more:https://pahaltoday.com/the-consumer-commission-settled-the-matter-by-giving-a-cheque-of-rs-55040/   विद्युत उपकेंद्र कुसहरा के अवर अभियंता अजय चौरसिया ने बताया कि उपकेंद्र पर पुराने एवं जर्जर उपकरणों को हटाने का कार्य किया जा रहा है। इसके स्थान पर नई मशीन स्थापित की जाएगी, जिससे भविष्य में उपभोक्ताओं को अधिक सुरक्षित एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जा सकेगी।  उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले से निपटाने तथा सहयोग करने की अपील की है। विभाग ने अस्थायी विद्युत कटौती से होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *