महराजगंज रायबरेली। स्वामी हरिदास तपोस्थली बबुरिहा बावन बुजुर्ग बल्ला के महंत लक्ष्मण दास लल्लू महाराज का रामनवमी के दिन देर रात निधन हो गया उनके निधन की सूचना जैसे ही उनके भक्तों को हुई हजारों की संख्या में भक्त हरिदास महाराज की तपोस्थली बबुरिहा धाम पहुंच गए भक्तों ने उनके अंतिम दर्शन किए और नाम आंखों से पुण्य आत्मा को विदा किया । स्वामी हरिदास तपोस्थली क्षेत्र में आस्था का मुख्य केंद्र है और यहां पर महात्माओं की एक परंपरा रही है इसी परंपरा का निर्वहन कर रहे थे लक्ष्मण दास लालू महाराज जानकारी करने पर पता चला कि रामनवमी के दिन उनकी तबीयत खराब हो गई थी उन्हें लेकर अस्पताल गए जहां हृदय गति रुक जाने के कारण 57 वर्षीय महंत लक्ष्मण दास लल्लू महाराज का निधन हो गया जंगल में आग की तरह फैली खबर ने उनके भक्तों को आश्रम में आने को मजबूर कर दिया हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों द्वारा जहां उनका अंतिम दर्शन किया गया तो वही नम आंखों से उन्हें विदा भी किया गया ।क्षेत्र में सनातन को बढ़ावा देने मे लालू महाराज की अहम भूमिका रही लोगों को सत्कर्मों के मार्ग पर ले जाना हो या फिर धर्म कर्म से उनके जीवन में बदलाव लाना हो इन्हीं कार्यों की वजह से लालू महाराज की एक अलग लोकप्रियता रही है इस मौके पर राम चैतन्य महाराज निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह भाजपा नेता दिनेश सिंह राठौर गणेश सिंह डॉक्टर मातादीन पासी पूर्व प्रधान छंगा सिंह मौजूदा प्रधान प्रतिनिधि पंकज गुप्ता पूर्व तहसीलदार गुरुशरण सिंह मोन राजू सिंह कस्बे के प्रतिष्ठित व्यापारी विमल रस्तोगी पूर्व सीओ नीलकमल मिश्रा संजीव गुप्ता ज्ञान प्रकाश जायसवाल सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।