गाज़ीपुर । शादियाबाद स्थित एम एच पब्लिक स्कूल में बीती रात आयोजित वार्षिक उत्सव भव्यता, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के चलते क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विजय यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनका विद्यालय प्रबंधन द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के फाउंडर श्री रियाजउद्दीन अहमद, चेयरमैन श्री सुभाष कुशवाहा एवं डायरेक्टर श्री सलाउद्दीन अहमद ने विद्यालय की प्रगति, उपलब्धियों और शिक्षा के साथ संस्कारों पर दिए जा रहे विशेष जोर को विस्तार से प्रस्तुत किया। मंच पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनमोहक नृत्य, मधुर गीत एवं विविध प्रतिभाओं ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। बच्चों का आत्मविश्वास, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, जिस पर लगातार तालियों की गूंज बनी रही। मुख्य अतिथि डॉ. विजय यादव ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि यहां शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का भी उत्कृष्ट समावेश देखने को मिलता है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर कोमल यादव, आमिर अली, निजामुद्दीन सिद्दीकी, रमेश कुशवाहा, अंशु सिंह, रणवीर सिंह एवं आफताब अंसारी (अपोलो) अब्दुल्लाह अहमद शाहीन आँख अस्पताल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।read more:https://pahaltoday.com/lok-sabha-achieved-75-success-rate-by-passing-9-out-of-12-bills-om-birla/ कार्यक्रम का सफल संचालन मोहम्मद कैफ द्वारा किया गया, जिनकी प्रभावशाली प्रस्तुति ने पूरे आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया तथा उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी गई। यह आयोजन क्षेत्र में शिक्षा के बढ़ते स्तर और बच्चों की प्रतिभा का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया।