बंगलूरू : क्रिप्टोकरेंसी में निवेश और लेनदेन के नाम पर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।ताजा मामला बंगलूरू से सामने आया है, जहां एक शख्स को भारतीय मुद्रा को यूएसडीटी (USDT) क्रिप्टोकरेंसी में बदलने का झांसा देकर 17.64 लाख रुपये लूट लिए गए। आरोपियों ने न केवल पीड़ित से नकदी छीनी, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में नकदी और अन्य सामान भी बरामद किया है। read more:https://pahaltoday.com/in-which-direction-are-raghav-chadhas-political-steps-moving-he-seems-interested-in-forming-his-own-party/पुलिस के अनुसार, मामला संजयनगर थाना क्षेत्र का है। कोडिगेहल्ली निवासी एक व्यक्ति ने 10 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह एक कैफे खोलने की योजना बना रहा था और इसके लिए रसोई से जुड़ा सामान खरीदना चाहता था। एक मित्र ने उसे बताया कि जापान और चीन से कम कीमत पर सामान खरीदा जा सकता है, लेकिन इसके लिए क्रिप्टोकरेंसी के जरिए भुगतान करना होगा। इसके बाद पीड़ित ने यूएसडीटी ट्रेडिंग से जुड़े एक व्हाट्सऐप ग्रुप को जॉइन किया।