अहले बैत से मोहब्बत ही ईमान कि दलील: मौलाना सैयद समदानी अशरफ

भदोही। नगर के चौरी रोड स्थित बीती रात फजायले अहले बैत व मदारे आज़म कांफ्रेंस गुलामाने मदार कमेटी भदोही द्वारा आयोजित किया गया। कांफ्रेंस का आगाज़ क़ुरआने हकीम कि तिलावत से किया गया उसके बाद आले रसूल सैयद रुहुल मुनीम ने हसनैन करीमैन कि शाने अक़्दस को अपने अशआर के जरिए सामेइन तक पहुंचा रहे थे की जिब्रिले अमीं खुल्द से लाएं है दो जोड़े। हसनैन को यूँ ईद मनाने कि ख़ुशी है। पढ़ा तो सारा मजमा झूम उठा। शायर शकील आरफी ने पढ़ा अगर नमाज बचाते न कर्बला वाले तो इस ज़मीं पे कहीं मस्जिदें नही होती, शायर जावेद आसिम ने पढ़ा गुलामें मुस्तफा जो भी अगर है, यकीनन शाहों से वो मोअतबर है, तो पूरा मजमा झूम उठा। मेम्बरे नुर पे जलवाबार हज़रत अल्लामा मौलाना सैयद समदानी अशरफ कछौछा शरीफ ने तक़रीर करते हुए कहा की सरकारे मदीना सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम ने फरमाया कि जिसने अहले बैत से मोहब्बत कि उसने मुझसे मोहब्बत कि।  कुल्ला असअलोकुम अलैहे अजरन इल्लल मोअद्दतअ फील कुरबा, मौलाना ने इस आयाते करीमा पर रौशनी डालते हुए कहा कि मुस्तफा जाने रहमत सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम मक्का शरीफ से मदीने शरीफ जा रहे थे की लोगो को मालुम हुआ की सरकारे मदीना स.कि तशरीफ़ आवरी हो रही है लिहाजा मदीने के लोगो ने सरकार के आने को लेकर ख़ुशी में झूम रहे थे और सरकार के क़दमो में अपने बेशकीमती सरोसामां तथा अखराजात को पेश करने के लिए बेताब थे।आक़ा स.मदीने पहुंचे तो लोगो ने अखराजात को पेश किया उसी वक़्त परवरदिगार ने सिदरा के बुलबुल जिब्रिले अमीं के ज़रिए अपने महबूब को पैगाम भेजा की ऐ मेरे महबूब तुम अपने चाहने वालो से कह दो ऐ मेरे महबूब तुम अपने मानने वालो से कह दो की आज तक मैंने जो तुम लोगो को दीन की बातो को सिखाया और बताया, मुझे उसका बदला नहीं चाहिए मुझे उसकी उजरत नहीं चाहिए बल्कि तुम लोग मेरे अहले बैत से मोहब्बत करना और अहले बैत कि रस्सी को मज़बूती के साथ पकड़े रहना। मौलाना ने कहा ये है मेरे आक़ा के घराने वालो का मुक़ाम जिनकी शान खुद परवरदिगार क़ुरआने करीम में बता रहा है। कहा ऐ लोगो अल्लाह से डरो और सच्चो के साथ हो जाओ इसी में भलाई है इसी में कामियाबी है। मेम्बरे नूर पे जलवागर सैयद हम्ज़ा वकार, सैयद शजर अली, शायर सैयद गाज़ी वक़ार, शायर हाजी आज़ाद खान, वली मोहम्मद, रुस्तम अली आदि लोगो ने भी नातो मनकबत पढ़े। कांफ्रेंस की  निजामत नकीबे हिंदुस्तान हाफ़िज़ व कारी आबिद हुसैन ने किया। मुन्तज़मिन मदारिया कमेटी के सद्र रफ़ीक अहमद मदारी, शमीम सिद्दीकी, एहतेशाम सिद्दीकी, हाजी शाह मोहम्मद, इरफ़ान खान मदारी, सुल्तान मदारी, हाजी बब्लू शाह मदारी आदि लोगो ने सपा प्रदेश सचिव आरिफ सिद्दीकी, कुल्लू खान, नोमान सिद्दीकी (प्रधान) सपा नेता सेराज अंसारी, इरफान खान व भाजपा नेता राकेश उर्फ पप्पू तिवारी सहित आए हुए सामेइन का खैरमकदम व शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *