गैस सिलेंडर लेने के लिए लगी लंबी कतारें,होम डिलीवरी ना होने से उपभोक्ता परेशान,

नहटौर। नगर में रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी के बाहर सुबह 5 बजे से ही लंबी कतारें लग रही हैं, इसके बावजूद लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस प्राप्त करने के लिए कई औपचारिकताओं से गुजरना पड़ रहा है, जिससे प्रक्रिया और अधिक जटिल हो गई है। सुबह लाइन में लगने के बाद भी कई बार दोपहर तक इंतजार करना पड़ता है।मुकेश सैनी, सोमदत्त जोशी, बंटी शर्मा, कुनाल कुमार,विपिन कुमार,यशपाल सिंह,प्रकाश सिंह और विरेंद्र सैनी सहित कई उपभोक्ताओं ने बताया कि पहले की तरह होम डिलीवरी व्यवस्था नहीं होने से समस्या और बढ़ गई है। उन्होंने प्रशासन से गैस वितरण प्रणाली को सरल बनाने और होम डिलीवरी शुरू कराने की मांग की है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसी द्वारा उनके बुकिंग हुए सिलेंडर को डिलीवर कर दिया जाता है जिसका मैसेज उपभोक्ता के पास पहुंचता है, तथा उन्हें सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जाती है यदि उपभोक्ता फोन के द्वारा वितरक से पूछते हैं तो वितरक कहते हैं कि आप लाइन में लगकर गैस ले लो अभी होम डिलीवरी नहीं कराई जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है तथा उपभोक्ता परेशान है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *