• देश में नए युग का आगमन हो रहा है। अब समय आ गया है कि विधायिका में महिलाओं की संख्या बढ़े
• भारत के संविधान में समय-समय पर आवश्यकता अनुसार संशोधन हुए हैं
• महिलाएँ आज व्यापार, शिक्षा, विज्ञान सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। नीति एवं क़ानून निर्माण में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए
• पंचायत से लेकर विधानसभा और संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए, कानून निर्माण में महिलाओं की भागीदारी और अधिक बढ़ें
• लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता की भागीदारी बढ़ाना आवश्यक
• इस दो दिवसीय सम्मेलन में युवा सदस्यों ने अपने विचार रखे, अनुभव साझा किए
• युवा विधायकों ने सम्मेलन के दोनों विषयों पर ज़िम्मेदारी के साथ चर्चा की
• इस सम्मेलन में जो चर्चा हुई, उसे सभी विधायक अपनी-अपनी विधानसभा में और क्षेत्र में साझा करें
• युवा विधायी सदस्यों के सामर्थ्य से हम 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेंगे
• तटीय राज्यों ने अनेक चुनौतियों को अवसर में बदलकर अपने प्रदेश में विकास का मार्ग प्रशस्त किया
• तटीय राज्यों ने पर्यावरण संरक्षण करते हुए अपने यहाँ पर्यटन और व्यापार को बढ़ाया है