नई दिल्ली, : लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के नेतृत्व में संसद सदस्यों ने आज पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व लोक सभा अध्यक्ष डॉ. नीलम संजीव रेड्डी की जयंती पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।संसद सदस्यों, पूर्व सांसदों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की।लोक सभा के महासचिव श्री उत्पल कुमार सिंह एवं राज्य सभा के महासचिव श्री पी.सी. मोदी ने भी इस अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की।read more:https://pahaltoday.com/solar-streetlights-gather-dust-villagers-upset/लोक सभा सचिवालय द्वारा डॉ. नीलम संजीव रेड्डी के जीवन परिचय पर आधारित हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित पुस्तिका गणमान्य व्यक्तियों को भेंट की गई।