लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मवासा गंदीफली में सांसद जन सेवा अभियान शिविर का किया निरीक्षण

कोटा, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने रविवार को लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र के मवासा गंदीफली में आयोजित ‘सांसद जन सेवा अभियान’ शिविर का निरीक्षण किया।उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए शिविरों एवं स्टॉल्स का अवलोकन कर वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को ध्यानपूर्वक सुना।शिविर में आधार कार्ड, जनआधार, खाद्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, श्रमिक डायरी, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न नकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से जुड़े प्रकरणों को लेकर ग्रामीण पहुंचे। श्री बिरला ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति एवं उनमें होने वाली त्रुटियों के निराकरण में पूरी संवेदनशीलता के साथ सहयोग किया जाए।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि ‘सांसद जन सेवा अभियान’ का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को आमजन के गांव एवं द्वार तक पहुंचाना है, ताकि लोगों को अपने छोटे-बड़े कार्यों के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सार्थकता तभी है, जब उनका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।उन्होंने अधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से निरंतर संवाद करते हुए उनकी आवश्यकताओं को समझें तथा पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जनआधार सहित विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए सक्रियता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव अथवा दस्तावेजों की छोटी-सी त्रुटि के कारण सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना सामूहिक जिम्मेदारी है।‘सांसद जन सेवा अभियान’ के माध्यम से क्षेत्र में आमजन को विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन एवं संबंधित विभागों से समन्वय के माध्यम से सेवाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *